पालिका की टीम ने बड़ा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल और प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा ने शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर और नियम का पालन कराते हुए शहर में जगह-जगह औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। बता दें बुधवार को दोनों अधिशासी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पालिका कर्मचारियों के साथ गाड़ी पढ़ाओ खड़ी बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान अधिकतर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रोड पर समान को सजा रखा था उन्होंने सभी दुकानदार को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा ले अन्यथा दोबारा निरीक्षण पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गंदगी फैलाने वाले दो व्यापारियों पर नगद 500- 500 रुपये के चालान किए और चेतावनी दी अगर आगे गंदगी फैलाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, टीसी दीपराज, शाकिर अली, संजय, सहित अन्य पालिका कर्मी मौजूद थे।











