संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 202 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 202 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में जहां पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पौधों का रोपण किया। पौधारोपण आंदोलन के तहत पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में सहारनपुर निवासी शिवकुमार के पुत्र अभिषेक व कनालीछीना निवासी त्रिलोक सिंह व कमला देवी की पुत्री मनीषा नेपरिणय सूत्र में बंधने के बादएक पौधा धरती मां के नाम के तहत।।। परिणय पौध ।।लगाकर आंदोलन को समर्थन दिया। नव दंपति ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ रजिस्टर भी भरा। नव दंपति ने यह भी कहा कि वह अब अपनी हर सालगिरह पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधा लगाएंगे। विवाह समारोह में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना की।आज के पौधारोपण कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह वेद प्रकाश हंसी बिष्ट दीपक नरेंद्र थापा सौरव खोलिया महेश कुमार शोभाराम सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad