पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के निदेशक, कर्नल (सेवानिर्वित) ए.के. नायर के नेतृत्व में आयोजित इको क्लब की गतिविधि ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया

भीमताल l पृथ्वी दिवस के मंगलमय अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के निदेशक, कर्नल (सेवानिर्वित) ए.के. नायर के नेतृत्व में आयोजित इको क्लब की गतिविधि ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया। समारोह में विभाग के प्रमुख डॉ. कमल सांगुड़ी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि इको क्लब के संयोजक डॉ. फरहा खान भी उपस्थित थीं। ‘उत्तराखंड के नदीप्रेमी’ के रूप में प्रसिद्ध श्री जगदीश नेगी ने प्लास्टिक पुनर्चक्रण तकनीकों के बारे में बताया और पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के पूर्व विद्यार्थी और इको क्लब के सक्रिय सदस्य श्री हर्षल कन्नोजिया ने अपने अनुभवों से हमें प्रेरित किया। इस अद्भुत उत्सव में लगभग 150 पर्यावरण संरक्षण के योद्धाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने समग्री अलग करने के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट लाया और प्लास्टिक की पुनःसंचय और अपसर्तकीकरण परियोजनाएं भी लाई। छात्रों को अपशिष्ट को अलग करने और सूखे गीले और ई-वेस्ट को संग्रहित करने का डेमो दिया गया। जिन छात्रों की परियोजनाएं बेहतरीन थीं, उन्हें सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल में आयोजित किया जूनियर अंतर सदनीय उत्सवनाटक प्रतियोगिता ने शिवालिक सदन ने मारी बाजीनृत्य में शिवालिक व मोनाल सदन संयुक्त रूप से रहे प्रथम
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad