उत्तराखंड क्रांति दल के आवाहन पर आज डीडीहाट के व्योम रेस्टोरेंट में विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के वंचित और चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक हुई

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल के आवाहन पर आज डीडीहाट के व्योम रेस्टोरेंट में विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के वंचित और चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में वंचित और राज्य आंदोलनकारी पहुंचे थे। बैठक का संचालन उत्तराखंड क्रांति दल के नेता गोविंद सिंह रावत ने किया जबकि अध्यक्षता उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा की गई।
बैठक में दिनेश गुरु रानी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट जिसकी जनता ने राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हर घर से एक सदस्य को राज्य आंदोलनकारी घोषित किया जाए ।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो सूची जारी की गई है उसके अतिरिक्त जिन वंचित आंदोलनकारियों ने 2017 से 2021 तक अपने आवेदन जमा किए थे उनके नाम भी उक्त सूची में जमा किए जाने चाहिए ‌ ‌।उन्होंने कहा कि चिनहीकरण तक संघर्ष किया जाएगा। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता दीवान सिंह मेहता ने कहा कि अब सभी आंदोलनकारियों को लामबंद करते हुए चिन्हिकरणहेतु दबाव बनाया जाएगा। गोविंद सिंह रावत ने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी राज्य आंदोलनकारी एक मंच में आकर उत्तराखंड क्रांति दल की राज्य में सरकार बनाएंगे। बैठक के बाद दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में व्योम रेस्टोरेंट से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक सैकड़ो आंदोलनकारियो का नारे लगाते हुए जुलूस गया। दिनेश गुरु रानी ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत वंचित और चिन्हित राज्य आंदोलनकारियो को शपथ दिलाई। जहां पर उप जिलाधिकारी महोदय को ।।।।पौधे के साथ ज्ञापन।।। कार्यक्रम के तहत अभियान के 676 वे दिन पौधा देकर अभियान से जोड़ते हुए उनके माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को दिया गया। साथ ही दिनेश गुरु रानी ने उपलाधिकारी महोदय से निवेदन किया कि चिन्हिकरण प्रक्रिया में शिथिलता बरतते हुए दो चिन्हित आंदोलनकारियों की संसतुति पर व चिन्हिकरणसमिति की संसतुति पर आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र पूर्व की भांति दिए जाएं ।उप जिलाधिकारी खुशबू पांडे ने कहा कि वह आंदोलनकारियों की भावनाओं को शासन तक पहुंचाएंगे ।कार्यक्रम में सुनील शाह ,सुभाष जोशी ,विपिन जोशी, प्रताप सिंह, रतन गिरी गोस्वामी, गोविंद सिंह रावत, दीवान सिंह मेहता, नवीन सिंह कफलिया,दीपचंद जोशी, राजेंद्र चूफाल, त्रिलोक मैनेजर, सहित आंदोलनकारी उपस्थित रहे ‌।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उप जिलाधिकारी को आंदोलनकारियों की एक सूची भी दी गई है ।उन्होंने कहा कि 26 मई को डीडीहाट में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद भावी रणनीति तय की जाएगी।