पौधारोपण अभियान के 663वे दिन हिमालय बचाओ अभियान के तहत यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित पवित्र आदि कैलाश यात्रा 2026 का 20 सदस्यीय प्रथम यात्री दल का स्वागत किया गया।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक व उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी दिनेश गुरु रानी ने पौधारोपण अभियान के 663 वे दिन हिमालय बचाओ अभियान के तहत यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में पॉलीथिन प्लास्टिक सहित पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली सामग्री का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित गुजी में पौधारोपण हेतु पौधेदिए गए। दिनेश गुरुरानी द्वारा विगत कई वर्षों से हिमालय बचाओ अभियान के तहत उच्च हिमालय क्षेत्र में यात्रियों के माध्यम से पौधे लगाए जाते हैं। व कूड़ा निस्तारण करवाया जाता है। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे ।कार्यक्रम में यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर पदम सिंह रावल, प्रबंधक उमेश पांडे हसी,रचना नरेंद्र थापा गोपाल सिंह सौरव खोलिया विजयबोरा सुनील शाह, त्रिभुवन ,देवेंद्र उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।












