आनंदशाला के 22वें दिन बच्चों को आपदा प्रबंधन: की जानकारी दी

देहरादून l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में 25 दिवसीय आनंदशाला शिविर के 22,वें दिवस में शिविर आज विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक फिल्म दिखाई गई साथ ही परम्परागत खेल पिट्ठू खिलवाया गया। सभी इंट्रेंस छात्रों ने शिविर में प्रतिभाग कर रहे बच्चों की प्रोफ़ाइल तैयार की गई।
आज डॉ आर के मुखर्जी द्वारा प्रशिक्षुकों को आपदा व उसके प्रबन्धन की जानकारी जानकारी दी गई।
यू.पी.ई.एस. एवं देवभूमि के प्रशिक्षुओं ने छात्र- छात्राओं को प्रतिदिन की भांति विभिन्न विषयों पर ज़ानकारी सांझा की । शिविर संयोजक स्वामी एस चंद्रा ने आगामी दिवस के लिए यू.पी.ई.एस. एवं देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्रशिक्षुओं के साथ चर्चा की गई,
इस अवसर पर गति सोसायटी के सचिव एवं कार्यशाला सहयोगी नीरज उनियाल, प्रशिक्षु वंश ठाकुर, तनुज बिष्ट, सुश्री तनिष्का नवानी, सुश्री उपासना गौड़, अकुल चौधरी, तन्मय शर्मा, शाहीद अली, सूरज छेत्री, सुश्री आशिन थापा, सुश्री विनीता, विवेक रावत, नीरज छेत्री, त्रियेश पुन, हंशिका राणा, वेदिका गंभीर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad