भारत की स्वतंत्रता के ऐतिहासिक आंदोलन “अगस्त-क्रांति” के 81 वर्ष पूर्ण होने पर नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल ने इस क्रांति में शामिल सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

नैनीताल l भारत की स्वतंत्रता के ऐतिहासिक आंदोलन “अगस्त-क्रांति” के 81 वर्ष पूर्ण होने पर नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल ने इस क्रांति में शामिल सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के दमन के खिलाफ “भारत छोड़ो आंदोलन” में शामिल हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को उनके साहस और बलिदान के लिए नगर कांग्रेस कमेटी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।









