चुना धारा के पास ओक लॉज चार माह से गैस न मिलने का लगाया आरोप
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में इण्डेन गैस वितरण के दौरान सिस्टम की उपेक्षा और सीनियर सिटीजन के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय उपभोक्ता दीवान सिंह स्यूंरी ने गैस मैनेजर को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। आरोप लगाया कि बीते चार माह से ओक लॉज चुनधारा के समीप गैस नहीं आई है l उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि 20 अप्रैल को मल्लीताल क्षेत्र में इण्डेन गैस का वाहन पहुंचा। ड्राइवर ने घोषणा की कि केवल 10 अप्रैल तक बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेण्डर मिलेगा। उपभोक्ता का आरोप है कि उपभोक्ता संख्या 05175 दीवान सिंह स्यूंरी ने 7 अप्रैल को गैस बुक की 621343बुकिंग नं.15 अप्रैल को प्राप्त हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइन में खड़े रहे। बारी आने पर ड्राइवर ने पहले डीएसी नंबर गलत बताया, फिर खाली सिलेण्डर न लाने पर गैस देने से मना कर दिया। उन्होंने पत्र में बताया कि उपभोक्ता की उम्र 70 वर्ष और पत्नी की 63 वर्ष है। दोनों घुटनों के दर्द व शारीरिक परेशानी के कारण चलने में असमर्थ हैं। उन्हें जानकारी नहीं थी कि होम डिलीवरी बंद हो गई है। उपभोक्ता ने मांग की है कि यदि होम डिलीवरी बंद है तो डिलीवरी चार्ज लेकर सुविधा बहाल की जाए। साथ ही वितरक के दुर्व्यवहार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या झिड़क कर बोलना भी सेवा का हिस्सा है l उन्होंने गैस मैनेजर से यह लिखित में स्पष्ट करने का अनुरोध किया है कि खाली सिलेण्डर लाना अनिवार्य है या नहीं। उन्होंने कहा कि बीते चार माह से ओक लॉज में गैस की गाड़ी आई ही नहीं है l रणजीत बिष्ट, पूनम बिष्ट, मोहित राजपूत, अमृता पुजारी, हेमा बिष्ट, भगवती , चंपा मेहरा , गीता बिष्ट, आदि मौजूद रहे l










