शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने स्वायत्ता एवं आधार बायोमैट्रिक उपस्थिति में सुरक्षा की मांग

नैनीताल l डीएसबी परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने स्वायत्ता एवं आधार बायोमैट्रिक को लेकर बैठक आयोजित की l जिसमें शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने स्वायत्ता एवं आधार बायोमैट्रिक उपस्थिति में सुरक्षा की मांग की l
शनिवार को परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने कुविवि के स्वायत्ता एवं आधार बायोमैट्रिक इत्यादि पर विचार रखे। जिसमें संघ के अध्यक्ष नंदा वल्लभ पालीवाल ने कहा कि हम बायोमैट्रिक उपस्थिति का विरोध नहीं करते है l लेकिन हम विश्वविद्यालय प्रशासन से स्वायत्ता एवं आधार बायोमैट्रिक उपस्थिति में सुरक्षा की मांग करते है l स्वायत्ता एवं आधार में सभी के आधार लिंक है ऐसे में यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई साइबर ठगी जैसी कोई घटना न हो इसकी सुरक्षा के लिए विश्विद्यालय प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की l इस दौरान सचिव विपिन चन्द्र, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढेला, उपाध्यक्ष महिला रीता लोहनी, कोषाध्यक्ष नासिर अली, महासंघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, जगदीश चन्द्र पपनै, पीसीगुरूरानी, प्रभात मठपाल, नवीन चन्द्र जोशी वाहिद खान, मोहन बिष्ट, मनोज कुमार, मोनिका बिष्ट आदि मौजूद रहे l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad