रात को जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए लगाए जाल व सोलर लाइट


नैनीताल। देवीधूरा में रात को जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधान की ओर से जंगल के समीप वाले घरों के खेतों में जाल व सोलर लाइट लगाई। जिसके चलते अब लोग रात को खेतों में नजर रखने के साथ ही जंगली जानवरों को रोक सकेंगे ।
बता दें कि देवीधूरा गांव जंगल के समीप होने के कारण यहां जंगली जानवरों का भय रहता है। जिससे लोगों की फसलों को नुकशान होता है। रात में खेतों में अंधेरा होने के चलते लोग खेतों की रखवाली नहीं कर पाते हैं। ग्रामीणों की मांग के बाद ग्राम पंचायत की योजनाओं से ग्राम प्रधान ने खेतों में जंगली जानवरों की रोकथाम व देखरेख के लिए जाल व सोलर लाइट लगाई हैं। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल बजट कर अनुसार एक दर्जन परिवारों के वहां जाल व 10 परिवारों को वहां सोलर लाइट लगाई गई है। ताकि उनकी फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। कहा कि अन्य शेष परिवारों को भी अगले बजट में लाभ दिया जाएगा।