नैनीताल में स्पोर्ट्स डे के खास मौके पर नेशनल यंग क्रिकेट लीग की वेबसाइट का उद्घाटन किया गया

नैनीताल l स्पोर्ट्स डे के खास मौके पर नेशनल यंग क्रिकेट लीग की वेबसाइट का उद्घाटन किया गया।नेशनल यंग क्रिकेट लीग के अध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि नेशनल यंग क्रिकेट लीग से जुड़कर अब हर बच्चा जो राज्य की क्रिकेट टीम से खेलने का सपना देखता है इस लीग के माध्यम से उसे एक प्लेटफार्म मिलेगा.
बताया कि लीग बच्चों को ट्रायल के माध्यम से सेलेक्ट करके जिले में होने वाली लीग में प्रतिभाग करायगी.
यह लीग उन बच्चों के लिए बनाई गई है जो बच्चे कभी जिले में होने वाली क्रिकेट लीग का हिस्सा नहीं बन पाते हैं क्योंकि उनको इसकी पूर्ण जानकारी नहीं होती कि जिला क्रिकेट लीग में वह किस तरह से प्रतिभाग कर सकेंगे। लेकिन अब नेशनल यंग क्रिकेट लीग के माध्यम से हर बच्चा ग्रामीण हो या शहरी जिला क्रिकेट लीग खेल सकेगा l नेशनल यंग क्रिकेट लीग द्वारा ट्रायल के माध्यम से बच्चों का चयन करके उन्हें पंजीकृत क्रिकेट क्लब से खिलाया जाएगा. जिससे वह जिले में होने वाली क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करने के योग्य बन जाएंगे और अच्छा प्रदर्शन कर राज्य की क्रिकेट टीम में जगह भी बना सकते हैं l उद्घाटन समारोह में मोहित आर्य, हरीश राणा, सौरव रावत,पंकज आर्य,नितिन बहुगुणा ,डॉक्टर अंसारी, नीरज आदि मौजूद रहे।









