नैनीताल समाचार की 13 अगस्त को होने वाली निबंध प्रतियोगिता फिलहाल स्थगित
नैनीताल l नैनीताल बैंक के आर्थिक सहयोग से होने वाली नैनीताल समाचार की निबंध प्रतियोगिता जो कल, रविवार 13 अगस्त 2023 को अपरान्ह 11 बजे अटल आदर्श राजकीय कन्या विद्यालय, नैनीताल में होने वाली थी, विपरीत मौसम के कारण जिला प्रशासन के निर्देशों के कारण अनिश्चित समय के लिए स्थगित की जा रही है. विद्यालयों और प्रतियोगियों को सूचित किया जाता है कि प्रतियोगिता की अगली तिथि उन्हें जल्दी ही बताई जायेगी l









