नव वर्ष के जश्न के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के लिए नैनीताल पुलिस ने कसी कमर, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 32 लोगों को किया गिरफ्तार, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाही

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को नव वर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग कर शांति भंग करने, तथा अपने साथ साथ अन्य लोगों का जीवन भी जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर “ड्रंक एंड ड्राइव” तथा “यातायात नियमों का उल्लंघन” करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
गत रात्रि चलाए गए अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही के दौरान, शराब पीकर वाहन चलाकर अपने साथ साथ अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में डालने पर 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 54 वाहन चालकों, दोपहियां वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 06, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 40 वाहन चालकों, तथा रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने पर 01 वाहन चालक, सहित कुल 546 वाहन चालकों/व्यक्तियों का चालान कर 1,88,200.00रू0 संयोजन शुल्क जमा कराया गया। इसके अतिरिक्त 43 वाहनों को सीज तथा 66 के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad