उत्तराखंड क्रांति दल की नैनीताल नगर इकाई द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल की नैनीताल नगर इकाई द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया व गोष्ठी में कार्यकर्ताओ द्वारा उत्तराखंड राज्य की दशा व दिशा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के वरिष्ठ सदस्य विष्णु सिंह बिष्ट द्वारा की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पक्ष व विपक्ष में सिर्फ़ सत्ता का संघर्ष चल रहा है जनपक्षीय नितिया व मुद्दे उनकी प्राथीमकता में नहीं हैं। राजधानी, मूल निवास, भू क़ानून व पलायन के मुद्दे 24वर्षो के बाद भी अनसुलझे हैं। राज्य आंदोलनकारिओ का सपना था यहाँ के ईमानदार व मेहनतकश लोग सत्ता में आएंगे तो पूरे देश दुनिया को रास्ता दिखाने की नज़ीर उत्तराखंड राज्य पेश करेगा किन्तु सत्ता के लिए दल बदल, भ्रष्टाचार, अफसरसाही और क़र्ज़ में डूबे राज्य ने आम जनमानस को निराश किया है। डॉ जंतवाल ने कहा ऊक्रांद के प्रथम अध्यक्ष व ख्यातिलब्ध वैज्ञानिक प्रो डी डी पंत का सपना था इस पहाड़ी राज्य में छोटी प्रशासनिक इकाई में हुक्मरान लोंगो के दर्द का त्वरित समाधान करेंगे, राज्य में उच्च शिक्षा संस्थान खुलयँगे ताकि राज्य के मेधावी युवा अपना कर्रिएर बना सके व राज्य के समेकित विकास हो सके। उक्रांद पुनः संकल्प लेता है कि राज्य के लोंगो को साथ लेकर राज्य को निराशा के माहौल से बाहर निकालने की लड़ाई पूरी शक्ति के साथ लड़ी जाएगी। गोष्ठी को नगर अध्यक्ष मनोज साह, विष्णु सिंह बिष्ट, अम्बा दत्त बवारी, प्रताप बिष्ट धीरज,मयंक महरा, संजय साह, भय्यूआदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश चंद्र पाण्डेय ने किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad