नगर पालिका ने पंत पार्क में रस्सियों से बैरिकेटिग की

नैनीताल l हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद नगरपालिका एक बार फिर से हरकत में आई है वही पंतपार्क पर आवंटित 121 फड़ो को एक नियमित रूप से बैठाने को लेकर पालिका कर्मचारियों द्वारा पंत पार्क पर रस्सियों से बैरिकेटिग कर दी गई है।
मालूम हो कि पूर्व में भी हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद लगातार पंतपार्क पर अवैध फड़ लगाने वाले लगातार नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे रहे वही एक बार फिर से हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद नगर पालिका की टीम द्वारा मंगलवार को सुबह से ही अवैध तरीके से लगने वाले फड़ लगाने वाले आधा दर्जन फड़ कारोबारियों पर कार्यवाही कर समान जप्त किया गया। वही शाम को अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के नेतृत्व में पालिका की टीम ने पंत पार्क क्षेत्र पर एक तरफ 121 फड़ कारोबारियों को जगह चिन्हित कर बैठने को कहा वहीं दूसरी साइड कोई भी अवैध तरीके से फ़द न लगा पाए इसे देखते हुए पालिका की टीम ने रस्सियों से बैरिकेडिंग कर दी।साथ ही खाली जगह पर पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगा दी गई है ताकि कोई भी अवैध तरीके से फड़ो का संचालन कर सके।
अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया की कोट के निर्देशन के बाद लगातार फड़ व्यवसायियों द्वारा किए जा रहे हैं नियमों के उल्लंघन पर पालिका की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है वहीं मंगलवार को भी अवैध तरीके से लगने वाले फड़ो को रोकने को लेकर पालिका की टीम ने एक तरफ रस्सियों से बेरिकेटिंग कर खाली स्थानों पर सीटिंग बेंच भी लगा दी है वही 121 फड़ कारोबारियों को एक ही सीध में दुकाने संचालित करने को लेकर जगह चिन्हित कर दी है इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति अवैध तरीके से नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी अवैध रूप से लग रहे पंत पार्क में फड़ लगाने वालों के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर चलाने कार्रवाई की गई है इस दौरान सुनील खोलिया,दीप राज, हिमांशु चंद्रा, ईश्वर सिंह बहुगुणा आदि शामिल थे l











