विकास खंड रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

नैनीताल l जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नैनीताल जनपद के न्याय पंचायत रामगढ़ के अंतर्गत विकास खंड रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित जनता को प्रदान की गई । रामगढ़ विकास खंड में इससे पूर्व गुरुवार को न्याय पंचायत प्यूरा में, और शुक्रवार को न्याय पंचायत नथुआखान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया था जिसमे क्षेत्रीय विधायक राम सिंह केड़ा ने शिविर में प्रतिभाग कर कहा कि जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत में जनपद के प्रत्येक विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शिविर में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने का प्रयास कर रहे हैं इन शिविरों का जनता को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए । नथुआखान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पांडे ने इस मौके पर कहा कि जनपद के सभी विभागों के अधिकारी बहुउद्देशीय शिविर में पंजीकृत प्रत्येक शिकायत का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास करें । दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने कहा कि सरकार द्वारा इन शिविरों को जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत में लगाने का यही उद्देश्य है कि जनता की यदि किसी भी विभाग से यदि कोई समस्या है तो एक स्थान पर उसका निराकरण किया जा सके। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर जनता को विभाग से संबंधित जानकारी दी गई इस मौके पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षकों की तैनाती न होने के कारण अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त उन्हें पूर्ति निरीक्षकों से संबंधित कार्य भी करने पड़ते हैं उन्होंने कहा कि विकास रामगढ़, भीमताल और बेतालघाट में किसी भी पूर्ति निरीक्षक की तैनाती न होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ता है । कहा कि बहुउद्देशीय शिविर में सबसे अधिक आवेदन राशन कार्ड से संबंधित प्राप्त होते हैं उदाहरण के तौर पर रामगढ़ विकास खंड के अंतर्गत ही बहुउद्देशीय शिविर न्याय पंचायत बिचखाली में ३५ आवेदन में से ३२ का मौके पर ही निस्तारण किया गया ।प्यूरा में कुल १८ में १६, न्याय पंचायत नथुआखान में कुल ८४ आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से ५९ का मौके पर ही निस्तारण किया गया इसी प्रकारशनिवार को रामगढ़ में आयोजित शिविर में राशन कार्ड संबंधी कुल ६२ आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से ५१ आवेदन पत्र का निस्तारण मौके पर ही किया गया शेष आवेदन पत्रों में कार्यवाही गतिमान है शिविर समाप्त होने के बाद भी खाद्य विभाग के अधिकारी अपने कार्य में जुटे रहे जिससे क्षेत्रीय जनता लाभान्वित हुई । ए आर ओ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस मौके पर क्षेत्रीय जनता को जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा जनपद को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ६५.२६ % लक्ष्य प्राप्त हुआ था लक्ष्य के अनुरूप उक्त योजना में राशन कार्ड प्रचलित हैं वर्तमान में इसमें कैपिंग लगने के कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में प्रचलित राशन कार्ड चाहे वह प्राथमिक परिवार का हो या अंत्योदय अन्न योजना का उसमें स्थान रिक्त न होने के कारण यूनिट दर्ज नहीं हो पा रही है इस मौके पर बिष्ट द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि इस बीच में भारत सरकार से उन्हें एक सूची प्राप्त हुई जिसमें शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जो लोग पात्रता की श्रेणी से बाहर हो गए हैं उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाए उन्होंने कहा कि ये सभी राशन कार्ड वर्तमान में निरस्त कर उनके स्थान पर सभी पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड बना दिए गए हैं जो वर्षों से वेटिंग में चल रहे थे । इस मौके पर न्याय पंचायत रामगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों द्वारा शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया । खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा राशन कार्ड सम्बन्धी अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा विभाग के कार्य की सराहना की गई । शनिवार को रामगढ़ विकास खंड में आयोजित शिविर में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, तहसीलदार नैनीताल अक्षय कुमार भट्ट , खंड विकास अधिकारी शुभम अग्रवाल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य सहित कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad