वोटर चेतना महाभियांन की तैयारियों को लेकर भाजपा ने की बैठक

नैनीताल l नैनीताल क्लब में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा नैनीताल की मंगलवार को नैनीताल क्लब में होने वाले एक दिवसीय विधानसभा वोटर चेतना महाभियांन के संदर्भ में आज मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तैयारी को लेकर बैठक आहूत की गई भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश भर में नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए विधानसभा वार कार्यशाला ओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को इन नव मतदाताओं से संपर्क कर अभियान चलाएगी जिसका नाम दिया गया है वोटर चेतना अभियान बैठक मैं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई बैठक में नैनीताल की लोकप्रिय एवं यशस्वी विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ,विधानसभा कार्यक्रम संयोजक वोटर चेतना महाअभियान दया किशन पोखरिया ,भाजपा नेता अरविंद सिंह पडियार, मंडल महामंत्री मोहित लाल शाह, सोशल मीडिया संयोजक अरुण कुमार, आईटी संयोजक नवीन जोशी, हरीश राणा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।









