भारतीय मजदूर संघ की बैठक संपन्न

नैनीताल l भारतीय मजदूर संघ की ओर से गुरूवार को नैनीताल में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्मिकों की समस्याओं तथा अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस बीच प्राणी उद्यान नैनीताल के कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद उनकी नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
तल्लीताल स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने किया। सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र दुम्का तथा जिला मंत्री मदन सिंह गैड़ा व जिला प्रभारी पूरन चंद्र चौबे ने विचार रखे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों पर कार्मिकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कार्य योजना तय होगी। इस दौरान प्राणी उद्यान नैनीताल के कर्मचारियों का चुनाव कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नवीन सिंह मनराल को अध्यक्ष, कृपाल सिंह पडियार को उपाध्यक्ष, राहुल बिष्ट को मंत्री, भरत मासीवाल को उपमंत्री, विक्रम सिंह मेहरा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा प्रकाश सिंह रावत, प्रताप राम टम्टा, कमल बिष्ट, मीनाक्षी आर्या, रमेश चंद्र जोशी को सदस्य तथा मदन सिंह गैड़ा को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर प्रेमा बिष्ट, विकास जोशी, वीरेंद्र खंकरियाल, जगदीश प्रकाश, हरीश चौधरी, केशव राम, आनंद भट्ट, रेनू मेहरा, नीरू बिष्ट, गोविंद सिंह, योगेश कुमार, संदीप कुमार, मीना अधिकारी, भावना आदि रहे।









