नशे की रोकथाम के लिए बैठक कर की चर्चा


नैनीताल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाने और जागरूकता कार्यक्रम करने पर विचार विमर्श किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से नशे की रोकथाम के लिए कई जगह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की लेटेस्ट सर्वे रिपोर्ट में ऊत्तराखण्ड नशे के रेड ज़ोन में है। जिसमें नैनीताल नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि नैनीताल को केंद्र बिंदु मानते हुए यहां अभियान चलाने पर विचार बनाया जा रहा है। बैठक में आई स्वास्थ्य विभाग की एनटीसीपी की जिला सलाहकार डॉ.सुनीता भट्ट ने कहा कि बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करने वाली फिल्में दिखाएं। ताकि वह नशे के दुष्प्रभावों को समझ सकेें। इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों ने अपने अपने विचार रखे हैं। लोगों ने कहा कि नैनीताल में युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, काउंसलिंग, वॉलपेंटिंग व डॉक्यूमेंट्री बनाकर लोगों को दिखाने की राय रखी। इस दौरान बैठक में जिला समन्वयक ‘नशा मुक्त भारत’ काउंसलर डॉ.कोमल शर्मा, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी मो. चांद अधिवक्ता नितिन कार्की, अनिल ठाकुर, मनोज जोशी, मनोज कुमार, पंकज बिष्ट, हरीश जोशी और पर्यटन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।