कुमाऊॅ आयुक्त दीपक रावत से शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय नैनीताल में चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक के.के. अग्रवाल ने मुलाकात की*। इस दौरान निदेशक ने मण्डल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी आयुक्त को दी।

नैनीताल, । *कुमाऊॅ आयुक्त दीपक रावत से शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय नैनीताल में चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक के.के. अग्रवाल ने मुलाकात की*। इस दौरान निदेशक ने मण्डल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी आयुक्त को दी। आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊॅ मण्डल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।










