सफाईकर्मी ने लगाया बैंककर्मी पर मारपीट का आरोप

नैनीताल::: नगर के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में एक सफाई कर्मी ने एक बैंक कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। सफाई कर्मी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को पालिका के सफाई कर्मी संजय पवार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि वह सुबह सवा दस बजे बैंक के आगे अपने साथी के साथ सफाई कर रहा था। इस दौरान एक बैंक कर्मी उनके साथ अभद्रता कर दी। जब उसने बैंक कर्मी का विरोध किया तो वह मारपीट में उतर आया। इस दौरान सफाई कर्मी जब बैंक मैनेजर से शिकायत करने गया तो बैंक कर्मी ने आगबबूला होकर उसका कॉलर पकड़कर उसको बैंक से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह शिकायती पत्र के साथ कार्रवाई की मांग लेकर कोतवाली पहुंच गया। वही एसआई हरीश सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पर्यटन विकास विभाग ने कैंचीधाम में होटल-होम स्टे का किया निरीक्षण, 22 पर 10-10 हजार का जुर्माना व 2 बंद किए

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad