जिला पर्यटन विकास विभाग ने कैंचीधाम में होटल-होम स्टे का किया निरीक्षण, 22 पर 10-10 हजार का जुर्माना व 2 बंद किए

नैनीताल संवाददाता l आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बुधवार को कैंचीधाम क्षेत्र में संचालित होटल और होम स्टे की 26 इकाइयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुल 26 होटल और होम स्टे इकाइयों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कई होटल-होम स्टे में रेट लिस्ट विधिवत रूप से नहीं लगी थी, कुछ बिना रेट लिस्ट के ही संचालित हो रहे थे और कई मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि 22 पंजीकृत इकाइयों में पंजीकृत कक्षों से अधिक कक्ष संचालित पाए जाने और नियमावली का उल्लंघन करने पर प्रति इकाई 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। इनमें से 2 इकाइयों – हर्षित तिवारी होम स्टे और मारुती होम स्टे को बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर जुर्माने के साथ ही तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही 4 इकाई स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
10 हजार का जुर्माना लगने वाले होटल होमस्टे
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि चिराग होम स्टे, त्रिशूल होम स्टे, कृष्णा होम स्टे, मंजू पाण्डे होम स्टे, रेखा बिष्ट होम स्टे, त्रिलोकी होम स्टे, माधवी होम स्टे, निर्मल रिसोर्ट एवं कॉटेज, माँ भगवती होम स्टे, रक्षिता होम स्टे, दीप्ती होम स्टे, कुन्दन नेगी होम स्टे, सरद तिवारी होम स्टे, हर्षित तिवारी होम स्टे, उर्बा दत्त तिवारी होम स्टे, होटल ट्रिनिटी, मारुती होम स्टे, बाबा बेन्सन रिसोर्ट, होल मोनाल, सिद्धि गेस्ट हाउस, होटल ग्रीन वैली और होटल मोहन स्टे पर 10 -10 हजार का जुर्माना लगाया गया l साथ ही हेमन्त कुमार मेहता, कासा माउण्टेन, गिरी राज किशोर गुप्ता और विवेक कुमार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया l अधिकारी ने बताया कि जनपद में होटल और होम स्टे का निरंतर भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई जारी रहेगी।










