नैनीताल शहर में मां नन्दा सुनन्दा महोत्सव के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता स्टॉल के साथ ही जरूरतमंद लोगों को उपकरण वितरित किये जायेंगे।

नैनीताल l नैनीताल शहर में मां नन्दा सुनन्दा महोत्सव के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता स्टॉल के साथ ही जरूरतमंद लोगों को उपकरण वितरित किये जायेंगे। सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी ने बताया कि फ्लैट्स मैदान नैनीताल मे मां नन्दा सुनन्दा महोत्सव जो 10 सितम्बर से 15 सितम्बर तक प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक मनाया जाता है इस मेले में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता स्टॉल में कानूनी जानकारी के साथ ही हंस कल्चरल सेंटर द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा जिसमें जरूरतमंद लोगों को लाठी, व्हील चेयर आदि उपकरण शिविर के माध्यम वितरित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि उपकरण के लिए आवेदन हेतु मो0 9412923833, 9411102137 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक स्वर्गीय विभिन्न त्रिपाठी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad