एजहिल कंपाउंड में हुआ भूस्खलन

नैनीताल। सरोवर नगरी में हो रही बारिश के चलते एजहिल कमपाउंड मल्लीताल में भुसखलन हुआ है जिसके चलते एक सुरक्षा दीवार के साथ खर्षु का पेड भी गिर गया, फिलहाल कोई बडे नुकसान की सूचना नही है। नैनीताल के मल्लीताल स्थिति एजहिल कम्पाउंड में देर रात से रुक रुक कर भुसखलन हुआ जिसके चलते एक सुरक्षा दीवार के साथ एक खर्षु का पेड भी गिर गया, अधिवक्ता रितेश सागर ने बताया की गनीमत ये रही की भुसखलन देर रात क़ो हुआ अगर दिन में मलवा व पेड आते तो कोई व्यक्ति उसकी चपेट में आ सकते है मलवा उसके घर के सटे हुए खाली प्लाट में आया जिससे बिजली के तारों के साथ भवन क़ो आंशिक हानि हुईं है। उन्होंने जिला प्रशासन से भुसखलन प्रभावी क्षेत्र में जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार की।