लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 20 अगस्त को होने वाले तीज महोत्सव की तैयारी पूरी

लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 20 अगस्त को बिशप पब्लिक स्कूल में होने वाले तीज महोत्सव को लेकर नगर में महिलाओं में विशेष उत्साह है प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है कार्यक्रम संयोजक दीपा पांडे ज्योति दोदियाल रानी शाह और प्रगति जैन ने बताया की क्लब द्वारा हर वर्ष तीज महोत्सव का आयोजन किया जाता है इस वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन थीम बेस पर किया गया है जिसमें महिलाओं को चुने गए गाए गानों पर डांस तथा रैंप वॉक करना होगा इसके अलावा महिलाओं के लिए धुन पहचानो मोमबत्ती रेस म्यूजिकल चेयर रेस तथा क्विज राउंड रखें गए हैं साथी इस बार प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण सावन का झूला है मीडिया प्रभारी दीपा पांडे ने बताया की इस बार निर्णायक हल्द्वानी की राखी अग्रवाल और रुद्रपुर की स्नेहा गर्ग है प्रतियोगिता की तैयारी में क्लब के अध्यक्ष मीनू बुधलाकोट सचिव रमा भट्ट हेमा भट्ट अमिता शाह दीपा रौतेला कविता त्रिपाठी दया कुंवर सविता कुलौरा सोनू शाह तनु सिंह आभा गुड्डन प्रेम अधिकारी दीपिका बिनवाल रेखा जोशी डॉक्टर पल्लवी मीनाक्षी कीर्ति सरिता त्रिपाठी डॉली वर्मा जीवंती भट्ट गंगा अकोली सीमा सेठ लीला जोशी मंजू बिष्ट कविता गंगोला संगीता श्रीवास्तव दीपिका राना मधुमिता आभा शाह कनिका रावत आदि लोग लगे हुए हैं l









