लेक्स इंटरनेशनल का सेमीफाइनल में प्रवेश

नैनीताल l 75वीं एच० एन० पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 , प्रायोजित दि नैनीताल बैंक व आयोजक सी० आर० एस० टी० ओल्ड बॉयज नैनीताल । प्रतियोगिता के दसवें दिन तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला क्वार्टर फाइनल लेक्स इंटरनेशनल भीमताल तथा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य खेला गया । मध्यांतर तक लेक्स इंटरनेशनल 1=0से आगे रही । मैच लेक्स इंटरनेशनल ने 1=0 से जीता ।गोल ध्रुव भट्ट ने किया । लेक्स ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया ।प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रेफरी प्रेम बिष्ट ,अर्जुन ,अनिल रहे । । कल चौथा बिरला विद्या मंदिर तथा सनवाल स्कूल के मध्य 5 बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल 15अगस्त को खेला जाएगा। उद्घोषक मनोज कुमार रहे।









