लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने भवाली स्थित सैनिटोरिया में पौधारोपण किया

नैनीताल l विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आज भवाली सेनेटोरियम मैं कार्यक्रम संयोजक खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक khasti बिष्ट ने कहा पौधे लगाने से ज्यादा उनका संरक्षण जरूरी है उन्होंने कहा साल भर पौधे की देखभाल जरूरी है क्योंकि यह हमें ऑक्सीजन ही नहीं देता बल्कि हरियाली देता है जिससे हम प्रकृति का लुफ्त उठाते हैं इस दौरान कल के सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और शपथ ली कि हम वर्षभर इन पौधों की देखभाल करेंगे क्लब द्वारा इन पौधों की बचाओ सुरक्षा के लिए टी गार्ड भी लगाए गए कार्यक्रम सह संयोजक. प्रगति जैन ने कहा की उत्तराखंड का 60 प्रतिशत क्षेत्र वन आच्छादित क्षेत्र है और वन होने से उत्तराखंड की खूबसूरती अलग ही नजर आती है इसलिए यहां वर्षभर पौधरोपण होते देना चाहिए और इसके लिए हमें बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए पौधरोपण कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी सचिव रमा भट्ट रानी साह हेमा भट्ट गीता साह दीपा पांडे प्रेमा अधिकारी दीपिका बिनवाल सोनू शाह ज्योति घड़ियाल तुसी साह कविता त्रिपाठी रामा तिवारी लीला राज गंगा अकोलिया दया कुमार रेखा जोशी उपस्थित थे









