कुमाऊॅ विश्वविद्यालय, प्रशासनिक भवन, नैनीताल में सेतु आयोग उत्तराखण्ड, ताज होटल ग्रुप , टाटा स्ट्राइड, इण्डियन होटल कार्पोशन लि0 उच्च शिक्षाा विभाग तथा स्किल डप्लपमेंट विभाग उत्तराखण्ड के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए

नैनीताल l कुमाऊॅ विश्वविद्यालय, प्रशासनिक भवन, नैनीताल में सेतु आयोग उत्तराखण्ड, ताज होटल ग्रुप , टाटा स्ट्राइड, इण्डियन होटल कार्पोशन लि0 उच्च शिक्षाा विभाग तथा स्किल डप्लपमेंट विभाग उत्तराखण्ड के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए, जिसमें वर्तमान शिक्षा सत्र 2025-26 से हॉस्पीलिटी होटल व्यवसाय मैंनेजमेंट से सम्बन्धित शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जायेंगे। प्रारंभिक चरण इन पाठ्यक्रमों का संचालन हरमिटेज स्थित होटल मैंनेजमेंट स्थित विभाग में किया जायेगा तथा भविष्य में इसे भीमताल परिसर में वृहद स्तर पर संचालित किये जाने की व्यवस्था है।
इस अवसर पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष प्रो0 राज शेखर जोशी ने कहा कि इस पाठ्यक्रम के कुमाऊॅ विश्वविद्यालय के अन्तर्गत प्रारंभ होने से उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रारंभ होंगे क्योंकि टाटा होटल ग्रुप के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ करने से उनके लिए देश के अर्न्तगत विभिन्न होटल व्यवसायों में अपनी सेवाएं देने के अवसर मिलेंगे। इस अवसर ताज होटल गु्रप की उपाध्यक्षा सुश्री श्रीसा चन्दना ने इस एम0ओ0यू0 को एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि भविष्य में भी ताज ग्रुप उत्तराखण्ड के अन्तर्गत इस तरह के पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने की महत्वाकांक्षा रखता है। कार्यक्रम को श्री संजय खेतवाल, निदेशक स्किल डप्लपमेंट उत्तराखण्ड तथा शीला दीत्यसम्मादत, आपरेशनल हैड, टाटा स्ट्रइदड ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 दीवान एस0 रावत ने कहा कि भविष्य में इस तरीके के कौशल विकास कार्यक्रमों को विश्वविद्यालय द्वारा बराबर प्रोत्साहित किया जायेगा, कुमाऊॅ विश्वविद्यालय अपनी अकादमिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वह्न करें, ताकि शिक्षित प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 अतुल जोशी, डीन वाणिज्य, संकायाध्यक्ष, बायो मेडिकल साइन्स डा0 महेन्द्र राणा कुमाऊॅ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 एम0एस0 मन्द्रवाल, संकायाध्यक्ष, कला प्रो0 रजनीश पाण्डे सेतु आयोग की सलाहकार श्रीमती भावना सिंदे, सुनील शर्मा, कुमार मनीष काजल कुमारी, भुवन पडलिया, डा0 नागेन्द्र शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad