उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 739वे दिन भी जारी रहा।पौधारोपण अभियान के 739 वे दिन।।।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 739वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 739 वे दिन।।।
उत्तराखंड क्रांति दल के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में राज्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करने वाले शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में लोक निर्माण गेस्ट हाउस परिसर पिथौरागढ़ में विभिन्न प्रजाति के पौधों का वृहद स्तर पर रोपण किया गया। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का गठन राज्य प्राप्ति के लिए ही किया गया था जो उसने पूरा कर दिया। अब राज्य बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दल के नेता चंद्रशेखर कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने जनसंयोग से राज्य बनाया है।संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज शहीदों की स्मृति में पौधे लगाए जा रहे हैं ।।। पौधारोपण के साथ संपर्क अभियान।।। के तहत संगठन को मजबूत किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनका अभियान जारी रहेगा‌। कार्यक्रम को जनार्दन उप्रेती चंद्रशेखर पुनेडा, दीवान सिंह गोविंद सिंह बिष्ट, मदन पोखरिया, दिव्यांशु मिश्रा, मोहित भट्ट, पारस ,गौरव पांडे ने संबोधित किया।