उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 711वे दिन भी जारी रहा।

उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 711वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 711वे दिन पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पूर्व में भी जो इस क्षेत्र में पहुंचे लगाए गए थे उनकी भी देखभाल की गई।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा 29 जून को पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए भी पौधारोपण के साथ-साथ व्यापक जनसंपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान परिवर्तन का है। और वह उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार राज्य में बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने सभी का आवाहन किया है कि वह 29 जून को पिथौरागढ़ पहुंचकर उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करे। पौधारोपण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल, कुलदीप कन्याल उमेश देवेंद्र उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।