उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 707वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल ।उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 707वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 707वे दिन पौधारोपण अभियान को विवाह समारोह से जोड़ते हुए पिथौरागढ़ में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंगकर्मी कवि जनार्दन उप्रेती व रेवती उप्रेती के पुत्र रोहित ने कंचन के साथ परिणय सूत्र में बधने के बाद दिनेश गुरु रानी की मुहिम।। एक पौधा धरती मां के नाम के तहत।। परिणय पौध।। लगाया।
रोहित और कंचन ने कहा कि अब वह इस पौधे की देखरेख करेंगे और अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। और अन्य को भी प्रेरित करेंगे। जनार्दन उप्रेती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़ना सौभाग्य की बात है और विवाह समारोह में इस प्रकार के कार्य हर किसी को करने चाहिए।
कार्यक्रम में काशी सिंह ऐरी, राम सिंह, चंद्रशेखर कापड़ी, नीरज जोशी, प्रकाश जोशी, बहादुर सिंह धर्मशत्तू, निर्मल चौधरी, गोविंद सिंह बिष्ट चंद्रशेखर पुनेडा, कर्नल देवेश ऐरी, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।