उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 697वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 697वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 697वे दिन डीडीहाट के रण गांव स्थित बाबा गंगनाथ मन्दिर परिसर में जीआईसी हचीला की छात्राओं ने एक पौधा धरती मां के नाम के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया ।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 5 जून से 21 जून तक बृहद स्तर पर पौधारोपण चलाया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी त्रिभुवन देवेंद्र उपस्थित रहे।












