उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने चलाया स्वच्छता अभियान

नैनीताल । स्वच्छता ही सेवा है के संकल्प के साथ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा के नेतृत्व में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। देवाश्रय कॉलोनी ऊंचापुल में चलाये गये इस अभियान में क्षेत्रीय कार्यालय से दीपक पांडे विनोद सनवाल विमल सिंह धीरज पंत प्रियंग खैनाल वागीश गोयल नेहा उपाध्याय सुशील रतूड़ी इंतिज़ार हुसैन सहदेव सहित स्थानीय शाखाओं के अनेक कार्मिक मौजूद रहे। बताते चलें कि देवाश्रय कॉलोनी ऊंचापुल एक आदर्श कॉलोनी के रूप में स्थापित है। कॉलोनी में नियमित रूप से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता एवं संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन में उत्कृष्ट भूमिका निभाई जाती रही है। इस आयोजन में देवाश्रय कॉलोनी से के सी तिवारी हेमा चिलवाल मंजू नैनवाल बी डी नैनवाल जीवंती भट्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सम्पूर्ण प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को वित्तीय समावेशन के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्धता से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है। देवाश्रय कॉलोनी के अध्यक्ष के सी तिवारी एवं सचिव हेमा चिलवाल द्वारा स्वच्छता एवं जनजागरुकता आयोजन हेतु देवाश्रय कॉलोनी के चयन पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा का आभार व्यक्त किया गया।









