कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को कलैक्ट्रेट नैनीताल में भूलेख अभिलेख कक्ष का औचक निरीक्षण किया

नैनीताल l कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत ने मंगलवार को कलैक्ट्रेट नैनीताल में भूलेख अभिलेख कक्ष का आचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ माह पुरानी फाइलांे का कार्य एक ही दिन में पूरा करने , डिस्पैच रजिस्टर में पंत्राक छोड़ने, पत्र प्राप्ति एवं डिस्पैच का दिनांक स्पष्ट रूप से न पाये जाने के आलावा कई खामियां मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्हांेने सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने 154, 157 के अन्तर्गत भूमि का क्रय विक्रय की कई पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी को लम्बित एवं निस्तारित पत्रावलियों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देश दिये हैं कि कोई भी पत्रावली बिना तारीख के न चलाई जाये तथा पत्रावलियों ओवरराइंिटंग न हो इस बात का विशेष ध्यान रखे। यदि यह प्रकरण दोबारा पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंजाराम, शिवचरण द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी परितोष वर्मा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क और पानी की मांग को लेकर भूमियाधार के ग्रामीणों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad