खीमराम आर्य राइंका पहाड़पानी का कबड्डी में दबदबा

नैनीताल। खीमराम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी नैनीताल के छात्रों ने खंड स्तरीय खेल महाकुंभ की कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय की अंडर 17 कबड्डी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी ने छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ ही खेल समेत अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इसे विद्यालय के साथ ही क्षेत्र के लिए भी उपलब्धि बताया। कहा कि अव्वल रही टीम अब जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी। स्कूल की टीम में पवन बर्गली, उदय सिंह रावत, दीपक बर्गली, नितिन मेलकानी, कमल नगरकोटी, गौरव जोशी, मोहित कुमार व विजय कुमार शामिल रहे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











