संयुक्त कर्मचारी महा संघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 176 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महा संघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 176 वे दिन भी जारी रहा।
आज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जनपद चंपावत के पर्यटक आवास गृह लोहाघाट परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। गुरुरानी ने कहा कि राज्य में संगठन के द्वारा अपनी मांगों को मनाने के लिए एक अनूठी पहल है। जिसमें निगम के कर्मचारी अपनी इकाइयों में कार्य करते हैं व किसी भी जनता को पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होती है वही निगम के कर्मचारी अपनी इकाइयों में कार्यों केसाथ-साथ पौधारोपण कर प्रकृति की सेवा करते हैं ।जहां आंदोलन शब्द से ही लोग धरना प्रदर्शन चक्का जाम की कल्पना करते हैं वहीं इस प्रकार का आंदोलन राज्य में एक नजीर है।उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से चले इस आंदोलन में कुमाऊं मंडल विकास निगम गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में विभिन्न चरणों में अब तक 35000 से ज्यादा पौधों का रोपण हो चुका है जो की राज्य में एक रिकॉर्ड है। सरकार द्वारा उसके बावजूद भी वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं किया जा रहा है जो चिंताजनक है। राज्य में भी एक गलत मैसेज आ रहा है। सरकार को चाहिए कि वह वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान कर एक अच्छा संदेश राज्य में दे। गुरुरानी ने कहा कि पौधा रोपण आंदोलन सेपर्यटकों को भी जोड़ा जा रहा है । पर्यटक और आम जनता भी इस पौधारोपण आंदोलन की सराहना कर रही है। पर्यटक भी आश्चर्य चकित है कि राज्य के कर्मचारी गांधीवादी तरीके से अपनी मांगों को मनाने के लिए पौधारोपण आंदोलन भी करते हैं एक ऐसा भी आंदोलन होता है जिसमें पौधे लगाए जाते हैं। गुरु रानी ने कहा कि 30 दिसंबर को निगम मुख्यालय नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ की बैठक आहूत की गई है जिसमें भावी रणनीति तय की जाएगी उन्होंने महासंघ के पदाधिकारीयों से नैनीताल पहुंचने का आह्वान किया है उन्होंने कहा कि पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।।आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरीश पुनेठा भूपेंद्र सिंह विकास थापा नरेंद्र थापा हर सिंह साजन कुमार आशीष अमन सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे

Advertisement