संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने अपने आंदोलन के 11वे दिन भी पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के आह्वान पर आज 11 वे दिन भी समूचे कुमाऊं मंडल में निगम के कर्मचारियों ने अपनी अपनी इकाइयों के परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया व विभिन्न प्रजाति के हजारों पौधों का रोपण किया।
गुरु रानी ने कहा कि अपनी तरह के अनोखे पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे आंदोलन के तहत निगम कर्मचारियों ने विभिन्न जनपदों में पौधा देकरअपनी मांगों के मांग पत्र को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाया।
गुरुरानी ने कहा कि अभी तक भी सरकार के द्वारा कोई भी वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
आंदोलन के आखिरी दिन कल 31 जुलाई को समूचे कुमाऊं मंडल में प्रत्येक इकाई से कम से कम 50 पौधे लगाए जाएंगे व बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।निगम का कर्मचारी( मेरा पौधा मेरा परिवार) के तहत इन पौधों की भविष्य में परिवार के सदस्य के रूप में देखभाल भी करेंगे।
कल इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ मुख्यालय के कुमाऊँ मंडल विकास निगम के गैस, पर्यटन, निर्माण के कर्मचारी पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ से गैस गोदाम तक लगभग 2किलोमीटर की परिधि में सैकड़ों पौधों का रोपण करेंगे व स्वच्छता अभियान चलाएंगे।









