संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 350 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 350 वें दिन भी जारी रहा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। के तहत आज उनके नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित।। गुरना वाटिका।। में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि 3 जुलाई से चले इस अनूठे पौधारोपण आंदोलन में अब तक 53000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। महासंघ के इस आंदोलन का नाम ।।।इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड।। में भी दर्ज हो चुका है गुरु रानी ने कहा कि राज्य में निगम ही एक ऐसा विभाग है जिसके कर्मचारी 1000 फीट की ऊंचाई से लेकर 18000 फीट की ऊंचाई तक कार्य करते हैं। वह सरकार के हर निर्णय का अग्रिम पंक्ति में रहकर उसका पालन करते हैं। सरकार को चाहिए कि वह निगम कर्मचारियों द्वारा इस अनोखे आंदोलन जिसमें कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मेंराज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उसके एवज में दोनों निगमों के कर्मचारियों को।। वन टाइम सेटलमेंट।। के तहत नियमितीकरण का तोहफा दे। इस राज्य में एक अच्छा संदेश भी जाएगा। गुरु रानी ने कहा कि उनके द्वारा जो पौधारोपण किया गया उसके लिए पिथौरागढ़ के प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह व उनकी टीम के वन क्षेत्र अधिकारी व अन्य कर्मचारियों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने समय-समय पर पौधे दिए हैं। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में शेर सिंह राजेंद्र सिंह विजयबोरा भगवान सिंह नरेंद्र सिंह दीपक राजेंद्र शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad