संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 358 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 358 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए । पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए केतहत
उनके नेतृत्व में आंदोलन के 358 वे दिन भगवती बैंक्विट हॉल पिथौरागढ़ में हुए कार्यक्रम में पिथौरागढ़ निवासी गिरीश चंद्र जोशी के पुत्र योगेश व डॉक्टर आकांक्षा ने अपनी पुत्री के नामकरण संस्कार के अवसर पर दिनेश गुरु रानी की पहल।।। एक पौधा धरती मां के नाम।।। के तहत पुत्री ख्याति (खुशबू) की उपस्थिति में ।।।नामकरणपौध।।। लगाया। योगेश् व आकांक्षा ने कहा कि वह अब पुत्री खुशबू के हर जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगे। और इस पौधे की देखभाल पुत्री खुशबू समझकर करेंगे। पौधा घर आंगन में खुशबू से महकेगा। नामकरण संस्कार समारोह में उपस्थित गिरीश जोशी, हरीश जोशी, योगेश जोशी, देवेश जोशी, राजेंद्र प्रसाद गुरु रानी ,श्रीमती राजेश्वरी जोशी ने कार्यक्रम की सराहना की।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad