संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 354 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 354 वें दिन भी जारी रहा । महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधाराेपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज मुंबई से आए पर्यटकों ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए मां हिंगला देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया ।यात्रियों ने कहा कि उन्हें पौधारोपण करने का सौभाग्य मिल रहा है। ऐसा अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा पौधारोपण आंदोलन आज वह पहली बार देख रहे हैं। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने नवनियुक्त सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्यांल का महासंघ की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में निगम हित व राज्य हित में पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य होंगे ।उन्होंने कहा कि धीराज गर्ब्यांल पूर्व में निगम के महाप्रबंधक व प्रबंध निदेशक रहे हैं। उनके कार्यकाल में कर्मचारियों का नियमितीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वार्ता हेतु निगम कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में एक पत्र भी पर्यटन सचिव को प्रेषित किया गया है। जिसमें दोनों निगमों के कर्मचारियों के द्वारा 3 जुलाई से वर्तमान तिथि तक किए गए पौधारोपण आंदोलन के तहत 53000 पौधों का रोपण किया गया है। इसी के साथ उनके संगठन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में आया है,। इसके तहत दोनों निगमों के कर्मचारियों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियमित करने, कुमाऊं मंडल विकास निगम के संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने, गढ़वाल मंडल विकास निगम के अग्रिम आदेश में कार्यरत कर्मचारियों को अग्रिम आदेश बहाली के साथ समान कार्य का समान वेतन देने, कुमाऊं मंडल विकास निगम के वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक के संविदा कर्मचारियों का 3000 मानदेय बढ़ाने, निगम के नियमित कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने, सेवारत व सेवानिवृत कर्मचारियों के निगम और शासन स्तर में लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान करने, दोनों निगमों के कर्मचारियों के निगम स्तर पर लंबित समस्याओं का समाधान करने के संबंध में वार्ता की तिथि मिलते ही वार्ता की जाएगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad