संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 353 वें दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 353 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए । पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।।के तहत आज हल्द्वानी से आए पर्यटकों दीपचंद्र पाठक, दीपक तिवारी, भावना जोशी, वैभव उप्रेती, वैशाली उप्रेती ने मां हिंगला देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। भावना जोशी ने कहा कि पौधारोपण से पर्यटकों को जोड़ना एक सराहनीय पहल है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad