संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीयआवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन 188 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीयआवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 188 वे दिन भी जारी रहा। आज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व मैं पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने बंदरलीमा खिरचना दुर्गा देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया ।इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया ने कहा कि वह अब इन पौधों की देखरेख करेंगे। इधर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा आज के पौधारोपण कार्यक्रम मैं मंदिर के पुजारी चंचल सिंह खोलिया, शेर सिंह नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह विजय बोरा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
Advertisement








Advertisement