जेठ ने की मारपीट तो महिला झील में कूदने पहुंची पुलिस ने बचाया

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में किसी बात को लेकर एक महिला की अपने जेठ से काहासुनि हो गई। काहासुनि बढ़ी तो जेठ ने महिला को पीट दिया। जिससे परेशान महिला झील में कूदने दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को तल्लीताल क्षेत्र में एक महिला अपने घर पर काम कर रही थी। तभी उसकी किसी बात को लेकर अपने पति के भाई से कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ी तो पति के भाई ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला गुस्से में घर से झील की ओर कूदने चली गई। तल्लीताल बोट स्टैंड में महिला झील में कूदती इससे पहले वहां तैनात कांस्टेबल राजकुमार व चनीराम आर्य ने उनको पकड़ लिया। जिसके बाद चौकी में बैठाकर महिला को शान्त कर घर भेज दिया गया।
एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल महिला ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। शिकायती पत्र मिलने में कारवाई की जाएगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad