SCOVA की 35वीं बैठक में उत्तराखण्ड के पेंशनभोगियों के मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए गए

नैनीताल l नई दिल्ली में आयोजित Standing Committee of Voluntary Agencies (SCOVA) की 35वीं बैठक की अध्यक्षता माननीय राज्य मंत्री (कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने की। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा देशभर की पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से श्री रवीन्द्र दत्त सेमवाल एवं श्री हरबिन्दर सिंह काला ने बैठक में भाग लेते हुए पेंशनभोगियों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एसोसिएशन ने कोटद्वार एवं श्रीनगर (गढ़वाल) में CGHS डिस्पेंसरी खोलने, देहरादून में CGHS पॉली क्लिनिक स्थापित करने, रेफरल की आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने तथा ₹1 लाख से अधिक के चिकित्सा अनुमान को CGHS निदेशालय नई दिल्ली से शीघ्र स्वीकृति देने की मांग रखी। बैठक में प्रस्तुत सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित मंत्रालयों द्वारा इन पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी. परिसर में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर प्रवेश की प्रोविजनल सूची जारी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad