ब्रेक फेल होने से वाहन दुकान के अंदर घुसी

नैनीताल l नगर के मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र में एक वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन दुकान के अंदर जा घुसी जिससे दुकान के अंदर रखा सामान बर्बाद हो गया l आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई वाहन के ब्रेक फेल होने से दो राहगीर भी चोटिल हो गए जिन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई l जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम एक वाहन मोहन को चौराहे से चार्टन लॉज की तरफ को जा रहा था कि तभी खड़ी चढ़ाई में उसके ब्रेक फेल हो गए जिससे वह दुकान के अंदर जा घुसी वाहन के दुकान के अंदर घुसने से दुकान स्वामी बाल-बाल बच गए अलबत्ता इस मार्ग में पैदल चलने वाले दो राहगीर चोटिल हो गए l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के चालक को कोतवाली ले गए जहां पर दुकान स्वामी व वाहन चालक के बीच मामले को लेकर नोकझोंक हो रही थी l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के बीच ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 16 लोगों की स्वास्थ्य जांच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad