भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

नैनीताल l बुधवार को तल्लीताल डाट में ‘अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने 9 अगस्त, 1942 की क्रांति को याद करते हुए महात्मा गाँधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए। इस कार्यक्रम में डॉ. अनुपम व प्रकाश बाल साह जी ने 1942 के ‘करो या मरो’ के नारे के बारे में जनता को बताया। सिंह इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. महेन्द्रपाल, प्रकाश लाल साह, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. सरिता कैड़ा कनक साह निर्मल चौधरी पवन बिष्ट्र, ममता जोशी, आदि मौजूद रहे।









