स्टेट बैंक में हर्सोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

नैनीताल l भारतीय स्टेट बैंक प्रधान कार्यालय में मुख्य प्रबंधक रश्मि आशुतोष गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्हीने बैंक की अमृत कलश व सरवोत्तम डिपोजिट समेत अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। साथ ही बैंक के 100वें वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में बैंक समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेकों स्कीम संचालित कर रहा है। नागरिकों को उसका लाभ लेना चाहिए। अमृत वर्ष पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन व प्रबंधक राजेन्द्र सिंह रावत व अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।









