होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है

नैनीताल l होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने नैनीताल की दुकानों में छापेमारी करते हुए कई दुकानों से पनीर के सैम्पल एकत्र कर जांच के भेजे है।
खाद्य आपूति विभाग अधिकारी ने बताया कि चैकिंग उनके द्वारा दुकानों से सैम्पल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए है। अनियमितताएं पाए जाने पर सामान बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी पैकिंग समान लेने से पूर्व उसकी एक्पायरी डेट जरूर चैक कर ले अगर किसी दुकानदार के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करानी है लिखित में विभाग को अवगत कराएं ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad