बृहस्पतिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनी,समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए

नैनीताल कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस दौरान शिकायतकर्ता वीर श्रीवास्तव व अन्य द्वारा राज भवन रोड आयारपाटा नैनीताल निवासी ने कूड़ा फेंकने पार्किंग स्थल में अनावश्यक रूप से गाड़ी खड़ी करने का प्रकरण सामने आया उक्त प्रकरण पर आयुक्त ने विपक्षी पक्षों को निर्देश दिए की पार्किंग स्थल में केवल दो ही वाहन खड़े होंगे इसके अतिरिक्त यदि ज्यादा वहां खड़े पाए गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी आयुक्त ने जेई प्राधिकरण को निर्देश देते हुए कहा कि इसके साथ ही जो भी अवैध होम स्टे संचालित हो रहे हैं उनका निर्माण कार्य भी अति शीघ्र बंद किया जाए

शिकायतकर्ता शांति राठौर बागेश्वर निवासी द्वारा उनके पुत्र जगदीश जो की उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पद पर काठगोदाम कोतवाली में तैनात थे विगत दो माह से लापता होने का मामला सामने रखा जिस पर आयुक्त ने दूरभाष से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए की अति शीघ्र ही उक्त कांस्टेबल की खोजबीन की जाए इसके साथ ही आयुक्त द्वारा कांस्टेबल के माता के भरण पोषण हेतु उचित व्यवस्था के लिए उपजिला अधिकारी को लिखित में शिकायती पत्र देने को कहा ताकि भरण पोषण हेतु भी अग्रीम कार्रवाई की जा सके

यह भी पढ़ें 👉  शेर का डांडा में ऐतिहासिक महाभियान: 200 स्वयंसेवकों ने किया 1500 पौधा रोपण

इस दौरान नीमा परिहार ग्राम सभा मनाघेर तहसील धारी पट्टी सुंदरखाल निवासी द्वारा अपनी पिता की 19 नाली भूमि नाप व बेनाप में नाम दर्ज करने को लेकर अपनी समस्या रखी जिस पर लेखपाल धारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त जमीन वर्ग 4 के अंतर्गत आती है जोकि सरकार के अधीन आती है जिसमें आयुक्त ने शिकायतकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि अग्रिम आदेशों के आने तक आप उक्त खेती को करते रहे

शिकायतकर्ता अब्दुल राजिक वार्ड नंबर 23 लाइन नंबर 8 आजाद नगर हल्द्वानी निवासी द्वारा भूमि का आनलाइन क्रिप्टो करेंसी ऐप्प के नाम पर निवेश का झांसा देकर डिजिटल जालसाजी आपराधिक विश्वासघात और 1,50,00,000 रुपए के नाम पर डिजिटल जालसाजी का मामला सामने रखा किप्क्यु/Crypque नाम से कम्पनी है जो यू०एस०डी०टी० क्रिप्टो करेंसी की खरीद फरोख्त करती है मेरी कम्पनी का मौबाइल एप्प मौबीकिप / App- Mobycryp नाम से है जिस पर आयुक्त ने दोनों पक्षों को सुनते हुए आपसी राजीनामा करने के निर्देश दिए इसके साथ ही थाना प्रभारी बनभूलपुरा को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त प्रकरण का गहनता से जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय बाल नाट्य महोत्सव में दिखेंगे नाटक होशियारी पड़ गयी भारी तथा मिसिंग राजधानी

शिकायतकर्ता गायत्री खाती निवासी तल्ली द्वारा ब्यूटी पार्लर के पैसे वापस ना दिए जाने से संबंधित मामला रखा जिस पर आयुक्त ने दोनों पक्षों को बैठाकर आपस में उक्त समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ शेष धनराशि अति शीघ्र वापस दिए जाने के निर्देश दिए

शिकायतकर्ता रत्ना महर व प्रताप सिंह ढैला व अन्य लोगों द्वारा व्यक्तिगत रजिस्ट्री भूमि पर अवैध कब्जे की जांच करने का मामला रखा गया जिस पर आयुक्त ने पटवारी को निर्देश दिए की मौके पर जाकर जांच कर सही जमीन का आकलन करने के निर्देश के दिए गए।

नैनीताल कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही स्वत संज्ञान लेकर समाधान किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad