उत्तम नगर में युवा संस्कार सम्पन्नबाल निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण होगा – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज,उत्तम नगर, दिल्ली में “युवा संस्कार समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य महेन्द्र भाई ने यज्ञ से करवाया व यज्ञोपवीत संस्कार किए गए। उन्होंने यज्ञ की महता पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि अनिल आर्य ( राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) ने कहा कि आज के बचपन को संस्कारित करने से कल का राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति महापुरुषों पर गर्व होना चाहिए। महर्षि दयानंद सरस्वती का जीवन सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नेता अमर सिंह आर्य ने की उन्होंने कहा कि युवाओं का चरित्र निर्माण आज की आवश्यकता है। पिंकी आर्या, रेणु त्यागी ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। पूर्व पार्षद यशपाल आर्य, डालेश त्यागी, ओम बीर सिंह आर्य, राजकुमार गुप्ता,मायाराम शास्त्री आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है : मुख्यमंत्री सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad